Type Here to Get Search Results !

FIFA World Cup 2017 - 17वां संस्करण से संबंधित महत्वपूर्ण परीक्षाउपयोगी जानकारियां।

1. फीफा अंडर-17 विश्वकप का आयोजन भारत में पहली बार हुआ, इस वर्ष 17वें संस्करण का आयोजन हुआ।

2. फीफा अंडर-17 विश्वकप का आयोजन प्रत्येक 2 वर्ष के अंतराल में होता है।

3. फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 का आधिकारिक शुभंकर का नाम खेलियो' है।

4. अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप के लिए आधिकारिक गेंद का नाम  'क्रासावा' दिया गया है।

5. 17वें संस्करण का अंतिम मैच साल्ट लेक स्टेडियम, कोलकाता में आयोजित किया गया था।

6. इस संस्करण स्विट्जरलैंड की एस्थर स्टौबली मैच की आधिकारिक अर्हता प्राप्त करने वाली पहली महिला फुटबॉल रेफ़री बन गईं।

7. जैक्सन सिंह ने फीफा विश्व कप में भारत का पहला गोल करने का इतिहास बनाया।

8. अमरीका-आधारित नमित देशपांडे भारत की अंडर-17 विश्व कप टीम के लिए खेलने वाले सबसे पहले एनआरआई बनें।

9. इंग्लैंड ने 5-2 से स्पेन को हराकर फीफा अंडर-17 विश्व कप जीता है।

10. इंग्लैंड के फिल फ़ोडेन को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है और उन्हें 'गोल्डन बॉल' से सम्मानित किया गया है।

11. इंग्लैंड के रोहन ब्रूस्टर ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल(8 गोल) किए हैं और उन्हें 'गोल्डन बूट' से सम्मानित किया गया है।

12. ब्राजील की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के गोलकीपर गेब्रियल ब्राजाओ ने 'गोल्डन ग्लोव' जीता है।


13. ब्राजील ने फेयर प्ले पुरस्कार जीता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad