911. सबसे अधिक प्रयोग किया जाने वाला विरंजक अभिकर्मक है - क्लोरीन।
विस्तार - सबसे अधिक प्रयोग किये जाने वाले विरंजक अभिकर्मक को दो श्रेणियों में बॉटा गया है: क्लोरीन और उससे संबंधित यौगिक(जैसे- सोडियम हाइपोक्लोराइट) और परॉक्सीजन ब्लीचिंग अभिकर्मक(जैसे- हाइड्रोजन पराक्साइड और सोडियम परबोरेट)। अपचयन विरंजक अन्य श्रेणी में आते है।
912. प्राकृतिक रबर किसका बहुलक है - आइसोप्रीन।
विस्तार - प्राकृतिक रबर को भारतीय रबर या कच्ची रबर कहते है। जब यह प्रारंभ में बनायी जाती है तो इसमें कार्बनिक यौगिक आइसोप्रीन के बहुलक के साथ-साथ कुछ अन्य कार्बनिक यौगिको और पानी की अशुद्धियॉ उपस्थित होती है।
913. एक अणु के नाभिक में घूम रहे इलेक्ट्रान की कुल ऊर्जा - कभी भी खत्म नहीं होती है।
विस्तार - इलेक्ट्रान की ऊर्जा नकारात्मक होती है और इस प्रकार इलेक्ट्रान की ऊर्जा उसकी कक्षा संख्या बढ़ने के अनुसार बढ़ती है। हाइड्रोजन की पहली कक्षा(n=1) से इलेक्ट्रान निकालने के लिये मतलब अणु को आयनीकृत करने के लिये 13.6 इलेक्ट्रान वोल्ट ऊर्जा की आवश्यक्ता होती है। इसे अणु की आयनन ऊर्जा अथवा अणु का आयनन विभव कहते है।
914. नैफ्थलीन का मुख्य स्रोत क्या है - कोल तार।
विस्तार - अधिकतम नैफ्थलीन कोलतार से प्राप्त की जाती है। कुछ वर्ष पहले, भारी पेट्रालियम के आंशिक भाग के शोधन से महत्वपूर्ण मात्रा में नैफ्थलीन बनायी जाती थी लेकिन आज के समय में पेट्रोलियम से बनायी गयी नैफ्थलीन का बहुत ही छोटा भाग नैफ्थलीन उत्पादन में मौजूद है।
915. आंसू गैस का एक मुख्य घटक क्या है - क्लोरोपिक्रिन
आंसू गैस को आधिकारिक रूप से अश्रु अभिकर्मक अथवा अश्रुकारक कहते है। यह एक प्रकार का रसायनिक हथियार है जो व्यक्ति की ऑखों में भयंकर जलन,सांस संबंध, ऑख और त्वचा में खुजली, दर्द होना, उल्टियॉ होना और अंधापन तक कर सकता है। यह अश्रु ग्रंथि की तंत्रिकाओ को आंसू बहाने हेतु उत्प्रेरित करता है। सामान्य आंसू गैस में काली मिर्च की फुहार(ओसी गैस), सीएस गैस,सी एन गैस(फेनाकिल क्लोराइड),नोनीवैमाइड,ब्रोमोएसीटोन,जाइलिल ब्रोमाइड,सिन प्रोपेनथियल-एस-ऑक्साइड(प्याज से उत्पादित) और मेंस(एक ब्रांडेड मिश्रण) होते है। आंसू गैस का मुख्य रूप से प्रयोग दंगे नियंत्रित करने में किया जाता है। कई अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओ के द्वारा जनता की भलाई हेतु इसके प्रयोग पर पाबंदी लगाई जा चुकी है। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जहरीली आंसू गैस का प्रयोग किया था।
916. चमगादड़ अंधेरे में उड़ सकता है क्योकि - अल्ट्रासोनिक तरंगो के कारण।
विस्तार - अल्ट्रासाउंड तरंगो का प्रयोग कई अन्य क्षेत्रो में किया जाता है। अल्ट्रासोनिक युक्ति का प्रयोग वस्तुओ को ढूढ़ने और दूरी नापने में किया जाता है। अल्ट्रासाउंड चित्रण और सोनोग्राफी का चिकित्सा के क्षेत्र में उपयोग किया जाता है। वस्तुओ की खराबी और ढांचागत कमियों का पता लगाने हेतु उनका प्रयोग किया जाता है। अदृश्य कमियों को ढूढ़ने में अल्ट्रासाउंड तरंगो का प्रयोग किया जाता है। औद्योगिक क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड तरंगो का प्रयोग सफाई, मिश्रण और रसायनिक क्रियाओ को तेज गति से करने के लिये किया जाता है। चमगादड़ और शिंशुमार जैसे जानवर अल्ट्रासाउंड तरंगो का प्रयोग अपने शिकार और बाधाओ का पता लगाने के लिये करते है। वैज्ञानिक भी संचार की विधियों के रूप में ग्रैफीन डायाफ्राम का प्रयोग करके अल्ट्रासाउंड तरंगो का अध्यन करते है।
917. जनसंख्या में जीनो का योग क्या कहलाता है - जीन पूल।
जीन पूल किसी भी जनसंख्या, सामान्यता एक विशेष प्रजाति के जीनो के सभी समूहो अथवा जीन जानकारी को कहते है।
918. मेनिन्जाइटिस एक बीमारी है जो किस प्रभावित करती है - मस्तिष्क को।
विस्तार - मेनिन्जाइटिस एक गंभीर बीमारी है जिसमें मस्तिष्क की झिल्लियों में सूजन आ जाती है। यह बीमारी विषाणु अथवा जीवाणु के संक्रमण से होती है। इस बीमारी के लक्षण तेज सिरदर्द, प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता, मांसपेशियों में तनाव और बुखार है।
919. किसके केंद्रक के बाहर डीएनए पाया जाता है - माइटोकांड्रिया
विस्तार - अधिकतर डीएनए क्रेमोसेम में पाये जाने वाले व्यक्तिगत जीनोम होते है लेकिन केंद्रक के बाहर पाया जाता है और महत्वपूर्ण जैविक क्रियाये करता है।
920. अकशेरूकी में क्या नहीं होता है - पृष्ठदंड।
विस्तार - अशेरूकी ऐसे जानवरो का समूह होता है जिनमें पृष्ठदंड या मेरूदंड नहीं होता है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ