Type Here to Get Search Results !

हॉर्नबिल महोत्सव - नागालैंड का प्रसिद्ध सांस्कृतिक महोत्सव | Hornbill Mahotsav


■ हॉर्नबिल महोत्सव -

● इस महोत्सव का नामकरण ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल पक्षी के नाम पर हुआ है।

● हॉर्नबिल महोत्सव उत्तर-पूर्वी भारत के नागालैंड राज्य का एक प्रसिद्ध त्यौहार है। यह सांस्कृतिक महोत्सव नृत्‍य, संगीत और भोजन के रूप में वर्षों से अपनाई गई नगा समुदाय की समृद्ध संस्‍कृति एवं परंपराओं का एक कलात्मक प्रदर्शन है, जो कि नगा समाज की विविधताओं को प्रदर्शित करता है।

● इसे नागालैंड राज्य के स्थापना दिवस (1 दिसंबर, 1963) के उपलक्ष्य पर मनाया जाता है।

● प्रारंभ में इसे 7 दिनों के लिये आयोजित किया गया, किंतु इसकी बढ़ती सफलता, उपलब्धि एवं पर्यटन को मद्देनज़र बाद में इसे 10 दिनों में परिवर्तित कर दिया गया।

● इस महोत्सव का उद्देश्य नागालैंड की समृद्ध संस्कृति को पुनर्जीवित करने तथा इसकी सुरक्षा करने के साथ-साथ अपनी परंपराओं को प्रदर्शित करना है।

■ ग्रेट हॉर्नबिल पक्षी (Great Hornbill) -

●  यह ‘एनिमलीया किंगडम’ के ‘कॉर्डेटा समुदाय’ के ‘एवेस वर्ग’ का एक पक्षी है, जिसे ‘ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल’ के नाम से भी जाना जाता है।

● यह मुख्य रूप से आर्द्र सदाबहार और मिश्रित पर्णपाती वनों में पाया जाता है।

● इसे IUCN की रेड डाटा बुक की ‘Near Threatened’ सूची में रखा गया है।


● यह अरुणाचल प्रदेश तथा केरल राज्य का एक ‘राजकीय पक्षी’ (State Bird) भी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad