■ आई.एन.एस. कलवरी -
● प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नौसेना की पनडुब्बी आई.एन.एस. कलवरी को राष्ट्र को समर्पित किया गया।
● आई.एन.एस. कलवरी एक डीज़ल - इलेक्ट्रिक युद्धक पनडुब्बी है, जिसे भारतीय नौसेना के लिये मझगाँव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा बनाया गया है।
● इसका नाम हिंद महासागर में पाई जाने वाली टाइगर शार्क के नाम पर रखा गया है।
● यह ‘मेक इन इंडिया’ पहल की कामयाबी को दर्शाती है। इस परियोजना को फ्राँस के सहयोग से चलाया जा रहा है।
● कलवरी की कुल लंबाई 67.5 मीटर है और ऊँचाई लगभग 12.3 मीटर है।
● इसे विशेष रूप से न्यूनतम पानी के नीचे प्रतिरोध का निर्माण करने के लिये डिज़ाइन किया गया है।
● इस पनडुब्बी की समुद्र के अंदर युद्ध क्षमता में उन्नत हथियारों के एक क्लस्टर और एस.ओ.बी.टी.आई.सी.एस. में संलग्नित एकीकृत सेंसर शामिल हैं।
● इसकी सोनार प्रणाली लोफार (Low Frequency Analysis and Ranging - LOFAR) प्रणाली युक्त है जो लंबे समय तक न केवल युद्ध का सामना करने में सक्षम बल्कि युद्ध में शामिल हथियारों को वर्गीकृत भी कर सकती है।
● अपनी इसी वर्गीकरण करने की क्षमता के कारण यह एस.एम. 39 एक्सोसट मिसाइल या भारी वज़न वाली वायर गाइडेड सतह और अंडरवाटर टारगेट टॉरपीडो का उपयोग करके दुश्मन को घेरने में सक्षम है।
● इसके अतिरिक्त यह पनडुब्बी एक उच्च उन्नत लड़ाकू प्रबंधन प्रणाली और एक परिष्कृत एकीकृत प्लेटफॉर्म प्रबंधन प्रणाली का भी दावा प्रस्तुत करती है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ