Type Here to Get Search Results !

Quiz No. - 96 | ऋग्वेद से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्न संकलन।


951. आर्यों का सबसे प्रथम प्राचीन वेद कौन-सा है?— ऋग्वेद।

952. वेद कितने हैं?— चार-ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद तथा अथर्ववेद।

953. ऋग्वेद के सूक्तों की रचना किस प्रदेश में हुई थी?— पंजाब प्रदेश।

954. ऋग्वेद में कितने सूक्तों का संग्रह हैं?— 1017 सूक्तों का।

955. गायत्री मंत्र किस पुस्तक में मिलता है?— ऋग्वेद में।

956. ऋग्वेद में सम्पत्ति का प्रमुख रूप क्या था?— गौधन।

957. वेद से हमें कैसी जानकारी प्राप्त होती है?— ऋग्वेद से पूर्व वैदिक काल के सामाजिक, आर्थिक, एवं राजनीतिक जीवन पर प्रकाश पड़ता है। सामवेद गायन प्रधान है। यजुर्वेद में यज्ञ की विधियों और संस्कारों की चर्चा मिलती है तथा अथर्ववेद में तंत्र-मंत्र एवं जादू-टोना का विवरण मिलता है।

958. ऋग्वैदिक काल में वर्ण व्यवस्था का आधार क्या था?— धन्धे के आधार पर।

959. ऋग्वैदिक आर्य कई ‘जनों’ में विभक्त थे, उनमें से सबसे प्रमुख कौन था?— पंचजन-अणु, द्रुष्यु, यदु, तुर्बस और पुरू।


960. ऋग्वेद में कुल कितने मंडल हैं ? - 10

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad